कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर..टीचर..कांस्टेबल रच रहे थे आतंकी साजिश; बर्खास्त

Jammu Kashmir Government dismissed doctor teacher involved in terrorist activities: जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकी गतिविधि में शामिल एक डॉक्टर, एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक सहित चार लोगों को बर्खास्त कर दिया है।

कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर..टीचर..कांस्टेबल रच रहे थे आतंकी साजिश; बर्खास्त
विज्ञापन

Jammu Kashmir Government dismissed doctor teacher involved in terrorist activities: जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल, कथित तौर पर डॉक्टर, टीचर और कांस्टेबल सहित चार लोगों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। जिसके चलते चारों को बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण एक डॉक्टर, एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और उच्च शिक्षा विभाग में एक प्रयोगशाला प्रभारी सहित चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इस मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के खंड (2) के उप-खंड (सी) के संदर्भ में चार सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण चारों कर्मचारियों में एक डॉक्टर, एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और उच्च शिक्षा विभाग का एक लैब कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ