---विज्ञापन---

देश angle-right

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की आशंका, आतंकियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी पर्यटकों पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि यह एक आतंकवादी हमला था, जिसमें 26 लोगों के मौत की खबर है। सुरक्षाबालों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर फायरिंग हुई है। यह घटना बैसरन घाटी की है। जानकारी के अनुसार, घटना बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई। इस हमले में कुछ पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

26 लोगों की मौत?

न्यूज 24 के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा एक दो नहीं बल्कि 26 हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक की मौत की पुष्टि हुई है। बड़ी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। वहीं अब सुरक्षाकर्मी आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब आतंकियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गये हैं।

---विज्ञापन---

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में दो विदेशी भी शामिल हैं। 01 इजरायली और एक ईरानी नागरिक की मौत हुई है। इसके साथ मृतकों में 01 नौसेना अधिकारी भी शामिल है।

यह हमला अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुआ, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटकों के पसंदीदा स्थान के लिए जाना जाता है। गोलीबारी के बाद, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तेजी से इलाके की घेराबंदी की। घायल पर्यटकों को तुरंत निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाके को सुरक्षित करने और वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

---विज्ञापन---


सुरक्षा बलों ने इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पर्यटकों की सुरक्षा है। वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं है। कश्मीर में पर्यटकों का स्वागत है।


इस घटना ने कश्मीर के प्रमुख पर्यटन केन्द्रों में से एक में सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं, क्योंकि यह स्थान विश्व भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। इन सबके बीच आतंकी हमला एक सोची समझी साजिश मानी जा रही है। वहीं इस वक्त अमेरिका के उपराष्ट्रपति भारत में हैं, ऐसे में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

---विज्ञापन---

घटना के बाद इलाके को खाली करा लिया गया है। इसके साथ ही अब पर्यटक वापस भी लौट रहे हैं।

First published on: Apr 22, 2025 03:33 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola