Jammu Kashmir: जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबल के जवानों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। आतंकियों की पहचान की कोशिश जारी है। साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
और पढ़िए –BSF Jawan Lynched: जवान की पत्नी का दावा, कहा- मेरे पति की सुनियोजित तरीके से की गई हत्या
एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू के सिधरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल समेत अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में सर्च अभियान अभी जारी है। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के उधमपुर जिले में पुलिस द्वारा 15 किलोग्राम के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को डिफ्यूज करने के ठीक एक दिन बाद ये मुठभेड़ हुई।
ट्रक में छिपकर जा रहे थे आतंकी
एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि हमने एक ट्रक की असामान्य गति देखी और उसका पीछा किया। ट्रक को जम्मू के सिदरा में रोका गया। ट्रक के रूकने के बाद ड्राइवर उतरकर भाग गया। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने ट्रक की तलाशी ली तो अंदर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। वहां 2-3 आतंकी थे जो हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।
और पढ़िए –जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों की फायरिंग, बाल-बाल बचा शख्स
सोमवार को बरामद किया गया था विस्फोटक
बता दें कि सोमवार को बसंतगढ़ इलाके में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने एक बेलनाकार आईईडी, 300-400 ग्राम आरडीएक्स, 7.62 एमएम के सात कारतूस और पांच डेटोनेटर बरामद किए थे। मंगलवार को आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया था।
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की एक कोडेड शीट और एक लेटर पैड पेज भी बरामद किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
6 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
8 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
8 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
9 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
9 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
9 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines