Jammu-Kashmir: सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

Jammu Kashmir Sopore Encounter : जम्मू कश्मीर के बारामूला में एक हफ्ते में दो मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया। साथ ही जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया।

Jammu Kashmir Gulmarg Terrorist attack

File Photo

Jammu Kashmir Sopore Encounter : जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की खबर है, जिसपर जवानों ने सर्च अभियान तेज कर दिया।

विज्ञापन

बारामूला के सोपोर में स्थित रामपोरा राजपोरा इलाके में शनिवार को एनकाउंटर हुआ। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया और पूरे इलाके की तलाश ली। इस दौरान आतंकवादियों ने अचानक से सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक आतंकी ढेर

इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान भारतीय जवानों की गोली एक आतंकवादी को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात होने की वजह से जवानों ने फायरिंग रोक दी। आतंकवादी भाग न सके, इसलिए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन

एक हफ्ते में मुठभेड़ की हुई दूसरी घटना

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक हफ्ते में एनकाउंटर की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बारामूला में 8 नवंबर को दो आतंकी मारे गए थे। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से गोला-बारूद और खतरनाक हथियार बरामद किए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ