हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अनंतनाग में आतंकियों से एनकाउंटर, दो जवान शहीद, 3 घायल

Jammu-Kashmir Anantnag Encounter : जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर जारी है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि 3 जख्मी हो गए। इसके बाद भारतीय सेना ने पूरे इलाकों को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर।

Jammu-Kashmir Anantnag Encounter : जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन घायल हो गए। भारतीय सेना ने पूरे इलाकों को घेर लिया है। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना की गाड़ियां और जवान तैनात नजर आ रहे हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त फोर्स को भी बुलाया गया है।

अनंतनाग जिले के अहलान गडोले इलाके में शनिवार को अचानक से मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं। इस पर सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हो रही है। इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना आ रही है। इस पर भारतीय सेना के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी। सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवान भी मौके पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : खड़ी पहाड़ी और उच्च तकनीक हथियारों से लैस आतंकी बने सेना के लिए चुनौती, जानें अनंतनाग एनकाउंटर की INSIDE STORY

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को घेरा

इंडियन आर्मी और स्थानीय पुलिस ने साउथ कश्मीर के अहलान गडोले इलाके में घेराबंदी कर दी और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन घायल हैं। साथी जवानों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें : अनंतनाग में शहीद मेजर Ashish Dhonchak का सपना रह गया अधूरा, फैमिली को देने वाले थे खास तोहफा

डोडा से साउथ कश्मीर में घुसे जैश के आतंकी

बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है। डोडा से साउथ कश्मीर में आतंकियों ने एंट्री मारी थी। ये आतंकी हथियारों से लैस हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर आतंकियों से एनकाउंटर की जानकारी दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें