हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

29,000 की संपत्ति..2 लाख का कर्ज! कौन हैं मेहराज मलिक, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में खोला AAP का खाता

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी कामयाबी मिली है। AAP नेता मेहराज मलिक ने डोडा सीट से जीत हासिल करके आप का खाता खोला है। जानिए कौन हैं मेहराज मलिक?

विज्ञापन
डोडा में AAP की जीत

Jammu Kashmir Election Result 2024: आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना हो रही है जिसमें जीत के रुझान सामने आने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर के जिले डोडा में AAP नेता मेहराज मलिक ने जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा को हराया। मेहराज को एक मुखर नेता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने क्षेत्र में जीत के लिए जबरदस्त प्रचार किया था। इसके साथ ही आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मेहराज के पक्ष में रैली करके उनका समर्थन किया था।

पूर्व सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

मेहराज मलिक की शानदार जीत पर दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ‘डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल की है, उनको बहुत बहुत बधाई। आपने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा, पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई। आपको बता दें कि एक निर्वाचित जिला विकास पार्षद (DDC) के तौर उन्होंने जम्मू और कश्मीर में उपराज्यपाल के अधीन प्रशासन की अपनी कड़ी आलोचनाओं के लिए जनता का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

मेहराज मलिक का राजनीतिक इतिहास

मेहराज मलिक का जन्म 1988 हुआ था। वह 2022 तक जम्मू-कश्मीर में AAP के पहले और एकमात्र विजयी उम्मीदवार रहे हैं। मेहराज कहरा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित जिला विकास परिषद (DDC) पार्षद भी हैं। 17 अक्टूबर 2022 को AAP में जम्मू-कश्मीर राज्य समन्वय समिति के सह-अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त हुए। 2024 के जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola