Jammu Kashmir Election 2nd Phase Voting Key Candidates: जम्मू कश्मीर में पहले चरण का चुनाव हो चुका है। आगामी 25 तारीख को राज्य में दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान होने हैं, जिसमें 239 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सेंट्रल कश्मीर की बडगाम, श्रीनगर और गंदेरबल जैसी हॉट सीटों पर मतदान होंगे। वहीं जम्मू की पुंछ और राजौरी सीट पर भी दूसरे चरण में वोटिंग देखने को मिलेगी। दूसरे चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बीजेपी नेता रवींद्र रैना का नाम शामिल है।
उमर अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला बडगाम और गंदेरबल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बेलगाम सीट पर कड़ी पकड़ रखने वाले उमर अब्दुल्ला की टक्कर इस बार 7 उम्मीदवारों से है। पीडीपी नेता आगा सईद मुंतजिर मेहदी और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता आगा सईद अहमद मूसवी बडगाम में उमर अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि आगा सईद मुंतजिर तीन बार 2002, 2008, 2014 विधानसभा चुनाव में बडगाम से जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं गंदेरबल सीट को अब्दुल्ला परिवार का गढ़ कहा जाता है। पीडीपी नेता बशीर अहमद मीर और नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता अब्दुल राशिद समेत एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी इस सीट पर उमर अब्ल्ला को टक्कर देने उतरे हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार में फिर गिरा पुल; नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फिरा पानी! रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
रवींद्र रैना
जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की सीट राजौरी पर भी दूसरे चरण में मतदान होगा। 2014 के विधानसभा चुनाव में रवींद्र रैना ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। रवींद्र इस बार राजौरी से किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि उनकी जीत का सफर आसान नहीं होने वाला है। उन्हीं की पार्टी के पूर्व नेता सुरिंदर चौधरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर राजौरी से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच करारी टक्कर देखने को मिल रही है।
तारिक हामीद कर्रा
जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामीद कर्रा श्रीनगर की सेंट्रल शालटेंग सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर तारिक हामीद को टक्कर देने के लिए पीडीपी नेता अब्दुल कयूम भट्ट और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता रियाज अहमद मीर और अपनी पार्टी के जफर हबीब डार भी चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि तारिक हामीद महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी का हिस्सा थे। मगर पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की मुखालफत करते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए।
सैय्यद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी
अपनी पार्टी के नेता अल्ताफी बुखारी श्रीनगर की चन्नपोरा सीट से प्रत्याशी बने हैं। अल्ताफ बुखारी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनकी कुल संपत्ति 165 करोड़ से ज्यादा है। वहीं पीडीपी ने मोहम्मद इकबाल ट्रंबो, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मुश्ताक गुरु और बीजेपी ने हिलाल अहमद वानी को टिकट दिया है।
सरजन अहमद वागे उर्फ सरजन बरकती
कश्मीर के मौलवी सरजन अहमद वागे उर्फ सरजन बरकती जेल में बंद हैं। सरजन बरकती गंदेरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। 2016 में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद शोपियां और कुलगाम में विरोध रैली निकालने वालों में सरजन बरकती एक बड़ा चेहरा थे। उन पर अलगाववादी विचारधारा और भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें- अब इस विख्यात मंदिर में तिरुपति जैसा विवाद! महंत ने सुनाया बड़ा फैसला; आज से नियम लागू
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
31 mins ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
6 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
14 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
17 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines