Jammu Kashmir: माछिल सेक्टर में ऑपरेशनल टास्क के दौरान खाई में गिरे सेना के 3 जवान शहीद

Jammu Kashmir:
विज्ञापन

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में LOC के पास एक ऑपरेशनल टास्क के दौरान सेना के तीन जवान खाई में गिर गए। हादसे में तीनों जवान शहीद हो गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर (अन्य) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है। शहीदों में नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार, हवलदार अमरीक सिंह और सिपाही अमित शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन

चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि एक नियमित ऑप टास्क के दौरान 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल ट्रैक पर बर्फ गिरने के बाद गहरी खाई में फिसल गया। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ