जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से तबाही मच गई है। अचानक आए सैलाब में दस से अधिक घर बर्बाद हो गए हैं। इलाके में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोडा में चिनाब नदी बेहद खतरनाक स्तर पर बह रही है। बांधों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए बघलियार पावर प्रोजेक्ट और सलाल प्रोजेक्ट के गेट खोले जा सकते हैं।
बता दें कि इस घटना से पहले ही मौसम विभाग ने कठुआ, सांबा, डोडा, जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ जिलों सहित कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी थी। एहतियातन कई क्षेत्रों में स्कूलों को बंद कर दिया था। इसके साथ ही, ग्रामीणों को भी अलर्ट पर रखा गया था।
बादल फटने की घटना के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया, वैष्णोदेवी की भी यात्रा रोक दी गई है गए हैं। वहीं इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
एसडीएम अरुण कुमार बड्या ने घटना से पहले बताया था कि पिछले 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। लगभग 4-5 घर खतरे में हैं। वे रहने लायक नहीं हैं। हम प्रभावित परिवारों को पास के सरकारी संस्थानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे हैं। सभी घरों का आकलन किया जा रहा है। हम जल्द ही एक रिपोर्ट भेजेंगे। हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है।
खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां
जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। तवी, व्यास, उझ और रावी नदियाँ सामान्य से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। तत्काल सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर: 0191-2525542 और 0191-2571616 जारी किए हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग करने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
2 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
6 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
9 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
12 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
19 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
19 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
20 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines