Omar Abdullah Appreciated PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13 जनवरी दिन सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग में बनी जेड मोड़ टनल का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले 35-37 वर्षों में, हजारों लोगों ने देश की प्रगति के लिए, जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
प्रधानमंत्री साहब, आज इस सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति उन लोगों को करारा जवाब है, जो लोग आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं, जो लोग इस देश की भलाई नहीं चाहते हैं, जो लोग शांति नहीं देखना चाहते हैं। जम्मू में उनकी जड़ें जमाने की कोशिश और कश्मीर हथियाने का सपना कभी सफल नहीं हो सकता। उन्हें यहां हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वह पूरा हुआ
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को श्रीनगर में अपने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 3 बहुत महत्वपूर्ण बातें कही थीं। आप दिल की दूरी और दिल्ली को खत्म करने पर काम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से दिल्ली की दूरी) वास्तव में आपके काम से साबित हुई है। उस दौरान आपने जम्मू कश्मीर के लोगों से कहा था कि बहुत जल्द चुनाव होंगे।
लोगों को अपने वोट के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का मौका मिलेगा। आपने अपनी बात रखी और 4 महीने के अंदर चुनाव हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि कहीं कोई अनियमितता की शिकायत नहीं आई, सत्ता के दुरुपयोग की कोई शिकायत नहीं आई. इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। आपके सहकर्मी और भारत के चुनाव आयोग को जाता है।
इतनी ठंड में आने के लिए जताया आभार
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मेरा दिल कहता है कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री मोदी राज्य का दर्जा बहाल करने का अपना वादा पूरा करेंगे। आज इस अवसर पर आपको तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि इतनी ठंड में यहां आए। वाकई जम्मू-कश्मीर से आपका बहुत पुराना रिश्ता है और हमें उम्मीद है कि आप बार-बार यहां आएंगे, हमारे बीच रहेंगे और हमारी खुशियों में शामिल होंगे।
श्रीनगर-लेह हाईवे NH-1 पर बनी 6.4 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी, जो बहुत बड़ी उपलब्ध होगी, क्योंकि बर्फबारी के कारण हाईवे 6 महीने बंद रहता है। टनल खुलने से लोगों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी जम्मू कश्मीर के अन्य शहरों से मिलेगी। श्रीनगर-लेह हाईवे पर गगनगीर से सोनमर्ग के बीच की दूरी 15 मिनट में पूरी होगी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines