Jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में एक लड़की की हत्या के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की की हत्या के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में बांट दिया और उन्हें सोइबुग इलाके (Jammu kashmir) में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। कहा जा रहा है कि लड़की पिछले चार दिनों से लापता थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान बडगाम के मोहनपोरा ओमपोरा निवासी शब्बीर अहमद वानी के रूप में हुई है। 45 साल का शब्बीर अहमद वानी पेशे से बढ़ई है। आरोप है कि उसने लड़की का सिर काट दिया और शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
पुलिस ने शव के टुकड़ों को किया बरामद
आरोपी कारपेंटर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उसने लड़की (30) की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े अलग-अलग स्थानों यानी रेलवे ब्रिज ओमपोरा और सेबडेन में ठिकाने लगा दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बरामद किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शरीर के सभी अंग अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।
लड़की के भाई ने थाने में दिया था आवेदन
बताया जा रहा है कि लड़की के भाई तनवीर अहमद खान ने सोइबुग पुलिस चौकी में एक आवेदन दिया था जिसमें कहा गया था कि उसकी बहन (नाम नहीं दिया गया), उम्र 30 साल, 07 मार्च को किसी काम से निकली थी, , लेकिन घर नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मोहनपोरा बडगाम के अब्दुल अजीज वानी के बेटे शब्बीर अहमद वानी समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। निरंतर पूछताछ के बाद शब्बीर ने लापता लड़की की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि अपना जुर्म छिपाने के लिए अपराधी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिए थे।
कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे 12वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
संबंधित खबरें
क्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
1 hr agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
2 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
5 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
5 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
7 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines