हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर में दो जोरदार धमाके, 6 लोग हुए जख्मी

विज्ञापन

Jammu Kashmir Blast: जम्मू के नरवाल इलाके में दो धमाके हुए हैं। इस ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए हैं। ब्लास्ट के बाद जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये बम ब्लास्ट कैसे हुआ है।

यह धमाके जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के एक दिन बाद हुए हैं। हालांकि, ब्लास्ट वाली जगह यात्रा से 58 km की दूरी पर है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और आगे की जांच चल रही है।

गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते जम्मू में सुरक्षा कड़ी है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात और नौ पर धमाके हुए। पुलिस मौके पर खड़े सभी वाहनों को वहां से हटवा रही है। बताया जा रहा है इलाके में कई जगहों पर बड़ी मात्रा में कबाड़ एकत्र किया गया है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें