Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर चुनाव की तारीखें नजदीक आ गई हैं। 19 सितंबर को राज्य में पहले चरण का मतदान होगा। ऐसे में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। वहीं अब खबरों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। इस घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।
1. सुशासन और पर्यटन
सूत्रों की मानें तो जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर बीजेपी के घोषणा पत्र में सुशासन का मुद्दा सबसे अहम होगा। वहीं पार्टी कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दे सकती है।
2. कश्मीरी पंडितों की घर वापसी
इसके अलावा कश्मीरी पंडितों के पुर्नवास को लेकर घोषणा पत्र में बड़ा ऐलान किया जा सकता है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए पार्टी कुछ योजनाओं के भी प्रस्ताव रख सकती है, जिससे घाटी में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें- PM मोदी के वो मंत्री कौन? जो टाइम मैग्जीन के टॉप 100 में, जानें लिस्ट में और किसका नाम?
3. युवाओं के लिए रोजगार की सौगात
जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में बीजेपी युवाओं को नौकरी देने और फल व्यवसायियों के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर भी फोकस कर सकती है।
4. बॉलीवुड को मिलेगा बूम
बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए जम्मू कश्मीर को सबसे पसंदीदा लोकेशन्स में गिना जाता है। इसे बढ़ावा देने के लिए बीजेपी अपने घोषणा पत्र में फिल्मों की शूटिंग पर सब्सिडी देने का ऐलान कर सकती है।
कौन बनेगा स्टार प्रचारक?
बता दें कि बीजेपी ने उम्मीदवारों के साथ-साथ 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और भजनलाल शर्मा सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु? दिल पर पत्थर रखकर करना पड़ता है ये भयानक काम
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
53 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines