J&K Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है। सात जिलों के वोटर्स 10 साल में पहली बार विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे। इस दौरान जम्मू क्षेत्र के 3 जिलों और कश्मीर घाटी के 4 जिलों में वोटिंग की जा रही है। जिसमें 90 निर्दलीय समेत 219 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
कितने बजे से शुरू होगा मतदान?
मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सालों बाद इलेक्शन होने की वजह से कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। मतदान के लिए कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए खास वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में 4, जम्मू में 19 और उधमपुर में 1 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इस चुनाव के नतीजों का 8 अक्टूबर को ऐलान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की इन 24 सीटों पर वोटिंग आज, किन-किन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला? देखें लिस्ट
10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव
जम्मू और कश्मीर में दस सालों में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान बुधवार, 18 सितंबर को होगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में कुल 23,27,580 मतदाता मतदान करने के लिए पात्र हैं। मतदान के लिए इलेक्शन कमीशन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कुल 14000 मतदान कर्मचारी 3276 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगाया गया है। पहले चरण के मतदान में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 महिला और 60 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
24 सीटों की लिस्ट
पहले चरण में पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू विधानसभा, कोकेरनाग (ST), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शंगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन, बनिहाल सीटों पर मतदान होगा। इसमें पुलवामा की 4 शोपियां की 2, कुलगाम की 3, अनंतनाग की 7, रामबन की 2, किश्तवाड़ की 3 सीटों और डोडा जिले की 3 सीटें शामिल हैं।
केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने गठबंधन किया है। जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अन्य पार्टियां स्वतंत्र ही चुनाव लड़ रही हैं।
चुनाव में प्रमुख चेहरे
चुनाव में PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद वीरी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सोफी मोहम्मद यूसुफ से है। पुलवामा सीट पर PDP के वहीद पारा को नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार मोहम्मद खलील बंद टक्कर देने के लिए मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election : उमर अब्दुल्ला ने क्यों उतारी टोपी, भावुक होकर जनता से क्या कहा? देखें Video
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
17 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines