Jammu Kashmir Third Phase Voting: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान आज हैं। 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों से चुनावी रण में उतरें 415 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज 39.18 लाख वोटर्स करेंगे। आज जिन 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें से 24 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी की हैं। 415 उम्मीदवारों में से 387 पुरुष प्रत्याशी और 28 महिला प्रत्याशी हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन, PDP और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। बता दें कि 18 सितंबर को पहले चरण के मतदान 24 विधानसभा सीटों पर हुए थे और 61.38% मतदान हुआ था। 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर 57.31% वोटिंग हुई थी। जम्मू कश्मीर में साल 2019 में धारा 370 हटने के बाद और साल 2014 के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इसलिए यह चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
आखिरी चरण में हैं 39 लाख मतदाता
जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में आज तीसरे चरण में कुल 39,18,220 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 20,09,033 पुरुष मतदाता और 19,09,130 महिला मतदाता हैं। 57 वोटर्स ट्रांसजेंडर हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 1.94 लाख मतदाता हैं। 35,860 विकलांग व्यक्ति (PWD) और 85 वर्ष से अधिक आयु के 32,953 बुजुर्ग मतदाता भी वोट देंगे
अंतिम चरण में इन सीटों पर वोटिंग
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण में जम्मू डिवीजन की 24 और कश्मीर घाटी की 16 सीटों पर वोटिंग होगी। जम्मू जिले में सबसे अधिक 11 खंड हैं, जिनमें बिश्नाह-एSC, सुचेतगढ़-SC, आरएस पुरा, जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, अखनूर-SC और छंब शामिल हैं। कठुआ जिले में 6 सीटें बानी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ-SC और हीरानगर हैं।
उधमपुर जिले में 4 निर्वाचन क्षेत्र उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेनी और रामनगर-SC शामिल हैं, जबकि सांबा जिले में 3 सीटें रामगढ़-SC, सांबा और विजयपुर हैं। कश्मीर डिवीजन में कुपवाड़ा जिले में 16 विधानसभा क्षेत्र हैं। बारामूला जिले में सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा-क्रीरी और पट्टन शामिल हैं, जबकि बांदीपोरा जिले में सोनावारी, बांदीपोरा, गुरेज (ST) विधानसभा क्षेत्र हैं।
वोटिंग के लिए 7 जिलों में 20000 से अधिक मतदान कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 7 जिलों में कुल 5060 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
तीसरे फेज में इनकी किस्मत का फैसला होगा
आज तीसरे फेज में संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के बड़े भाई और सोपोर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी एजाज अहमद गुरु की किस्मत का फैसला होगा। उत्तरी कश्मीर की लंगेट सीट से चुनावी रण में उतरे इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग की किस्मत भी आज EVM में कैद होगी। हुसैन बारामूला से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सज्जाद लोन कुपवाड़ा में 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। नेशनल पैंथर्स पार्टी इंडिया के अध्यक्ष देव सिंह उधमपुर की चेनानी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री रमन भल्ला (आर एस पुरा), उस्मान माजिद (बांदीपुरा), नजीर अहमद खान (गुरेज़), ताज मोहिउद्दीन (उरी), बशारत बुखारी (वागूरा-क्रीरी), इमरान अंसारी (पट्टन) शामिल हैं। गुलाम हसन मीर (गुलमर्ग), चौधरी लाल सिंह (बसोहली), राजीव जसरोटिया (जसरोटा), मनोहर लाल शर्मा (बिलावर), शाम लाल शर्मा, अजय कुमार सधोत्रा (जम्मू उत्तर), मूला राम (मढ़), चंदर प्रकाश गंगा और मंजीत सिंह (विजापुर) भी चुनाव जीतने मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
22 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines