Naushera Assembly Seat: जम्मू-कश्मीर में नौशेरा विधानसभा सीट से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को 7819 वोटों के अंतर से हरा दिया है। बता दें सुरेंद्र चौधरी और रैना का सालों पहले से 36 का आंकड़ा रहा है।
मारपीट में रविंद्र रैना हुए थे घायल
दरअसल, इससे पहले 2014 में भी नौशेरा विधानसभा चुनाव से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ थे। उस समय रविंद्र रैना बीजेपी और सुरेंद्र चौधरी पीडीपी के उम्मीदवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव से दो दिन पहले दोनों उम्मीदवार आपस में भिड़ गए थे, जिसमें रविंद्र रैना घायल भी हुए थे, रैना को उस समय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें: हार के बीच किश्तवाड़ में भाजपा को मिला ‘शगुन’, मुसलमानों के गढ़ में 521 वोट के अंतर से मारी बाजी
सुरेंद्र चौधरी को मिली थी करारी हार
जानकारी के अनुसार नौशेरा जम्मू का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ये राजौरी जिले में आता है। साल 1962 में पहली बार इस सीट पर चुनाव हुए थे। सालों कांग्रेस का गढ़ रहने के बाद 2014 में इस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। उस समय रविंद्र रैना ने यहां से सुरेंद्र चौधरी को हराया था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2014 विधानसभा चुनाव में रैना को 37374 और चौधरी को 27871 वोट मिले थे।
जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीट
बता दें जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीट हैं, जिसमें कश्मीर संभाग में 47 और जम्मू संभाग में 43 विधानसभा सीट हैं। यहां पहले चरण में 18 सितंबर और 25 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को पहले ही चुनाव में मिली हार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर जीते
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines