Jammu Kashmir Assembly Election 2024: कश्मीर में पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी जरूर अपनी जीत की ‘ताल’ ठोक रही है लेकिन घाटी के विधानसभा चुनावों का इतिहास उठाकर देखें तो यहां बीजेपी का वोट शेयर बेहद धीमी रही है। बता दें जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान हो चुका है, 18 सितंबर को पहले चरण में यहां 24 सीटों पर कुल 58.85% वोटिंग हुई है।
अब 25 सितंबर को यहां दूसरे चरण और 1 अक्टूबर को आखिरी तीसरे चरण का मतदान होना है। बता दें जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 47 विधानसभा सीट कश्मीर और 43 जम्मू में हैं। इनमें से 9 सीटें एसटी के लिए और 7 एससी के लिए आरक्षित हैं। यहां 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
31 साल में बढ़ा महज 2% वोट शेयर
आंकड़ों पर गौर करें तो कश्मीर में साल 1983 में बीजेपी का वोट शेयर 0.06% था। जबकि इसी साल जम्मू में ये 7.99% रहा था। इसके बाद 2002 में कश्मीर में बीजेपी का वोट शेयर 1.62% था। वहीं, इसी अवधि में जम्मू में ये 12.31% था। इसके बाद 2014 में घाटी में पार्टी का वोट शेयर 2.24% था और जम्मू में ये 40.15 % रहा था।
ये भी पढ़ें: यूपी में इस जगह खुला Floating Restaurant, सीएम योगी बोले-यहां नहीं मिलेगी ‘थूक वाली रोटी’ और ‘हापुड़ वाला जूस’
1996 में सिर्फ 13 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे
जानकारी के अनुसार कश्मीर की कुल 47 विधानसभा सीटों में से बीजेपी इस बार केवल 19 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। वहीं, इसी तरह जम्मू की 43 विधानसभा सीटों में सभी पर पार्टी ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। इससे पहले भाजपा ने कश्मीर में सबसे कम साल 1996 में सिर्फ 13 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को निकलेगा 361 रेजिडेंशियल प्लॉट का लकी ड्रॉ
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
36 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
43 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines