(पंकज शर्मा, श्रीनगर)
Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो वहीं कश्मीर घाटी में सहयोगी दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को सपोर्ट कर सकती है। आइए जानते हैं कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सीटों का क्या गणित है?
घाटी में भाजपा का क्या प्लान?
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी कश्मीर की 47 विधानसभा सीटों में से 25 पर उम्मीदवार उतार सकती है और बची 22 सीटें घटक दलों के लिए छोड़ सकती हैं। पार्टी निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने का प्लान बना रही है। ये ऐसे उम्मीदवार होंगे, जो नए चेहरे हो और किसी राजनीतिक दल से न जुड़े हो। भाजपा बारामूला और कश्मीर की कुछ सीटों पर कश्मीरी पंडित नेताओं को मैदान में उतार सकती है, जहां कश्मीरी पंडित मतदाताओं की अच्छी संख्या है।
यह भी पढ़ें : ‘फ्री बिजली-शिक्षा, बहाल करेंगे आर्टिकल 370’, उमर अब्दुल्ला ने जारी किया मैनिफेस्टो, देखें वादों की पूरी लिस्ट
जम्मू में बीजेपी नेताओं की हुई बैठक
आपको बता दें कि जम्मू में रविवार को भाजपा नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रभारी किशन रेड्डी, नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद थे। इस बैठक में जम्मू में अकेले चुनाव लड़ने और कश्मीर में निर्दलीय उम्मीदवारों का सपोर्ट करने का फैसला लिया गया था। बताया जा रहा है कि एक-दो में पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में किसकी पकड़ मजबूत तो कौन है कमजोर, जानें क्या बन रहा राजनीतिक समीकरण?
जानें कब होगा मतदान?
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी। जहां पहले चरण में 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में एक अक्टूबर को वोट पडे़ंगे तो वहीं 4 अक्टूबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। इसे लेकर चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। वहीं, हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines