Article 370 Abrogation : पांच साल पहले मोदी सरकार ने आज के ही दिन जम्मू कश्मीर को लेकर बड़ा फैसला किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त 2019 को संसद में आर्टिकल 370 को हटाने की घोषणा की थी। सरकार ने जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया और राज्य का दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में बांट दिया। इस दौरान घाटी में कोई बवाल न हो, इसलिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं और कई नेता नजरबंद किए गए थे। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से कोई राहत मिली। आइए जानते हैं कि इन पांच सालों में जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या बदलाव हुए?
यह भी पढ़ें : 20 साल के डॉ. कर्ण सिंह के इशारे पर कैसे चलती थी जम्मू-कश्मीर की सियासत? देखें Exclusive इंटरव्यू
5 पॉइंट में जानें जम्मू-कश्मीर में क्या हुए बदलाव?
-
- आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में पहले की तुलना में शाति है और राज्य का विकास तेजी हो रहा है। जो भारत से कश्मीर को अलग करने की कोशिश में लगे थे, ऐसे अलगाववादी ताकतों को पूरी तरह से कुचल दिया गया है।
- जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला। स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। अब पथराव की खबरें नहीं आती हैं। आम नागरिकों की हत्याओं पर रोक लगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नागरिकों की मृत्यु में 81 फीसदी और जवानों की शहादत में 48 फीसदी की कमी आई है।
- धारा 370 हटने के बाद सरकार ने आतंकवादियों पर नकेल कसा, जिससे आतंकी घटनाओं में 70 फीसदी कमी आई। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 21 जुलाई तक 14 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 14 लोग मारे गए, जबकि पिछले साल 2023 में 46 आतंकवादी घटनाएं हुई थीं, जिसमें 30 जवान और 14 लोगों की जान गई थी।
- केंद्र शासित प्रदेश में डीडीसी का इलेक्शन हुआ था। आर्टिकल 370 हटने से राज्य के लोगों को रिजर्वेशन का लाभ मिला, जिसमें वाल्मीकि समुदाय, ओबीसी, पहाड़ी, गुज्जर-बकरवाल, माताएं-बहनें शामिल हैं। बुनियादी ढांचों के तहत राज्य में स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, उद्योग, शिक्षा, एयरपोर्ट समेत हर सेक्टर में विकास हुआ।
- अब जम्मू कश्मीर में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बढ़ रहे हैं। बिजनेसमैन घाटी में जमीन खरीदकर उसमें कंपनियां स्थापित कर रहे हैं, जिससे राज्य में रोजगार के बढ़े हैं। केंद्र शासित प्रदेश में सदियों पुराने धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इस साल अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ।
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
1 hr ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
2 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
3 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
4 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
6 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
7 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
8 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
8 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
9 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines