लांस नायक बेटे की शहादत पर पिता को फख्र, कहा- 4 बच्चे होते तो चारों को बॉर्डर पर भेज देता

Martyr Soldier Yogesh Kumar Father

Martyr Soldier Yogesh Kumar Father

Martyr Soldier Yogesh Kumar Father Emotional Words: मुझे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। अगर मेरे 4-4 बेटे होते तो चारों को बॉर्डर पर भेजा देता, देश के लिए कुर्बान कर देता…यह कहना है कि उस बहादुर बेटे को पिता का जो जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया। 14 राष्ट्रीय राइफल में डेपुटेशन पर तैनात लांस नायक योगेश कुमार शनिवार को शहीद हुए। योगेश इकलौते बेटे थे, लेकिन अपने इकलौते बेटे की शहादत पर फख्र महसूस करते हुए पृथ्वी सिंह जो शब्द कहे, उन्होंने लोगों में जोश भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश का एक बेटा और एक बेटी

पृथ्वी सिंह ने कहा कि अगर मेरे 4 बेटे भी होते तो वे भी बॉर्डर पर देशसेवा करते। अब पोते को सेना में भेजूंगा। बचपन से ही उसे भर्ती होने के लिए तैयार करूंगा। शहीद योगेश कुमार भारतीय सेना में 2013 में खेल कोटे से 9 साल पहले भर्ती हुए थे। योगेश के दादा भी सेना में रहे हैं। योगेश शादीशुदा थे। उनका एक 4 साल का बेटा और 9 महीने की बेटी है। उनकी पत्नी राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में GNM के पद पर वर्किंग है। शनिवार रात को सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग में गोली लगने से योगेश शहीद हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ