---विज्ञापन---

देश

जम्मू-कश्मीर: मौसम में सुधार के बाद बालटाल बेस कैंप से भी शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा सोमवार सुबह बालटाल बेस कैंप से फिर से शुरू हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चॉपर सेवाएं भी फिर से शुरू कर दीं। इससे पहले रविवार दोपहर को पहलगाम बेस कैंप से यात्रा दोबारा शुरू […]

Amarnath Yatra: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा सोमवार सुबह बालटाल बेस कैंप से फिर से शुरू हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चॉपर सेवाएं भी फिर से शुरू कर दीं।

इससे पहले रविवार दोपहर को पहलगाम बेस कैंप से यात्रा दोबारा शुरू हुई। बड़े पैमाने पर बारिश और भूस्खलन के बाद शुक्रवार को यात्रा स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि यात्रा के लिए दो मार्ग हैं, जिनमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल है।

---विज्ञापन---

मौसम में सुधार के बाद रविवार को 6491 यात्रियों ने किए दर्शन

रविवार को मौसम में सुधार के बाद 6 हजार 491 तीर्थयात्रियों के एक जत्थे ने अमरनाथ पवित्र गुफा में दर्शन किए। रविवार तक गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले 93 हजार 929 तीर्थयात्रियों में 4,700 पुरुष, 1,456 महिलाएं, 213 बच्चे, 116 साधु और 6 साध्वियां शामिल हैं।

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक तीर्थयात्रा की व्यवस्था और लगातार बारिश से प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की बहाली की समीक्षा के लिए रविवार को वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की।

लैंडस्लाइड के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे आज बंद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले एक प्रेस नोट में कहा था कि रामबन जिले में सड़क का एक हिस्सा धंसने के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को बंद रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रविवार को एलजी सिन्हा से बात की और भारी बारिश के कारण शुक्रवार से रुकी अमरनाथ यात्रा के बारे में अपडेट लिया।

---विज्ञापन---

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तीर्थयात्रियों को उनकी पूरी यात्रा के दौरान राज्य एजेंसियों और नागरिक विभागों द्वारा सभी आवश्यक चीजें और सुविधाएं उपलब्ध कराकर सहायता की जा रही है। बता दें कि 1 जुलाई से शुरू हुई 62 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।

First published on: Jul 10, 2023 10:46 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola