Amarnath Yatra Update: अमरनाथ यात्रा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम को देखते हुए बीते दिन भी यात्रा को रोकने का ऐलान किया गया। वहीं, आज फिर से अमरनाथ यात्रा को एक दिया गया है। कश्मीर DIPR ने अपडेट देते हुए कहा कि ‘पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा आज के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है।’ आज यात्रा को रोकने का फैसला मौसम के चलते सामने आ रही परेशानियों के कारण लिया गया है। हालांकि, कल से फिर यात्रा शुरू होने की संभावना जताई गई है।
दूसरे दिन रोकी गई यात्रा
खराब मौसम के चलते 16 जुलाई को भी यात्रा को रोकने का ऐलान किया गया। इसी के साथ आज 17 जुलाई को भी यात्रा शुरू नहीं की जाएगी। डीआईपीआर कश्मीर की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते ट्रेन की पटरियां प्रभावित हुई हैं। इनको सही करने के लिए काम किया जाना है। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है।’ आगे बताया गया कि ‘आज दोनों आधार शिविरों से पवित्र गुफा की तरफ के लिए किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।’
ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा रोकी गई, भारी बारिश के चलते पहलगाम और बालटाल से आवाजाही बंद
बालटाल की तरफ जाने की इजाजत
जो यात्री पंचतरणी शिविर में रुके हैं, उनको सीमा सड़क संगठन (BRO) और माउंटेन रेस्क्यू टीम के संरक्षण में बालटाल की की तरफ जाने की इजाजत दी गई है। इन टीमों के साथ उनको सुरक्षित अपने स्थान तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा को फिर से शुरू करने पर कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि ‘दिन में खराब मौसम को देखते हुए यात्रा को आज रोका गया है। 18 जुलाई से यात्रा को शुरू करने की पूरी संभावना है।’
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान अब तक 2.47 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक जम्मू कश्मीर में बारिश की चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
6 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
12 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines