Amarnath Yatra Weather: अमरनाथ यात्रियों को यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियां समय-समय पर दी जाती रही हैं। इसके लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यात्रा से जुड़ी छोटी से बड़ी हर जानकारी अपलोड की गई है। यात्रा के दौरान जुलाई से अगस्त तक मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी भी साइट से ले सकते हैं। साथ ही यात्रियों को अपने साथ किस तरह के कपड़े और सामान रखने हैं, इसके लिए भी गाइडलाइन्स जारी की जा चुकी हैं। अगर आपने अभी तक इनको नहीं पढ़ा है, तो यहां पूरी डिटेल देख लें।
अमरनाथ यात्रा के बारे में
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यात्री वहां पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन और हेल्थ चेकअप कराकर सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इस तरह से उनकी यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो गई है, जो 9 अगस्त 2025 तक चलेगी।
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, व्यवस्थाएं देख खिले यात्रियों के चेहरे
यात्रा के दौरान मौसम का अपडेट
देश में जिस तरह से मौसम बदल रहा है, जिससे पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर गए अमरनाथ यात्रियों को मौसम का खास ख्याल रखना है। मौसम की जानकारी वैसे तो गाइड भी दे देंगे, लेकिन यात्री अपने फोन में भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। श्राइन बोर्ड की वेबसाइट को खोलने पर वेदर चेक करने का ऑप्शन आपको मिल जाएगा।
एक क्लिक में मिलेगी जानकारी
इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जिसमें एक साथ 5 दिन का वेदर अपडेट देख सकते हैं। इसमें रेड, येलो और ग्रीन साइन दिए गए हैं। जब भी अलर्ट जारी किया जाएगा, यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा। जो मैप दिखेगा, उसमें तीनों कलर दिखाई देंगे। जिस पर भी क्लिक करेंगे, उससे जुड़ी जानकारी लिखकर आ जाएगी। अभी बांदीपोरा और किश्तवाड़ में आसमानी बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सिटी के मुताबिक भी अपडेट देख सकते हैं। इसके लिए पेज पर ऊपर ही 5वां ऑप्शन मिल जाएगा।
यात्रियों के पास क्या सामान होना चाहिए?
यात्रियों के यात्रा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसमें शामिल हुए लोगों के पास सबसे जरूरी उनका यात्रा परमिट होना चाहिए। मौसम को देखते हुए ऊनी कपड़े पहनें, क्योंकि कभी-कभी तापमान अचानक 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। इसके अलावा, छाता, विंड चीटर, रेनकोट और वाटरप्रूफ जूते भी अपने साथ रखें।
बारिश के मौसम में अपने खाने-पीने की चीजों को गीले होने से बचाने के लिए उनको वाटरप्रूफ बैग में रखें। इसके अलावा, अपनी जेब में एक नोट भी रखें, जिसमें आपका नाम, मोबाइल और पता लिखा हो। इससे किसी भी इमरजेंसी में मदद की जा सकती है।
नियमों का करें पालन
अपनी और दूसरे यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा के नियमों का पालन करें। इसमें बिना आईडी कार्ड वालों को अनुमति नहीं मिलेगी। अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए कभी भी रास्ते में हो रही किसी तरह की समस्या को नजरअंदाज न करें। यात्री शराब और धूम्रपान का सेवन नहीं कर सकते हैं। साथ ही, पवित्र गुफा के रास्ते में खड़ी चढ़ाई और ढलान होने के कारण चप्पल न पहनें, बल्कि ट्रेकिंग शूज का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और प्रदूषण न हो इसका भी ख्याल रखें।
ये भी पढ़ें: Weather Update: हिमाचल में नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
47 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
3 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
4 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग में हुए शामिल
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines