अमरनाथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? एक क्लिक में मिलेगी पल-पल की जानकारी

अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे जुड़ी हर जानकारी आपके पास पहले से ही होनी चाहिए। अमरनाथ यात्रा के पूरे पीरियड में वहां का मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी आप एक क्लिक में ले सकते हैं।

Jammu kashmir Amarnath Yatra 2025

जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। पहलगाम में हुए हमले के बाद से यात्रियों के जोश में थोड़ी कमी देखने को मिली, लेकिन अब फिर से हालात ठीक होने के बाद यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जो लोग यात्रा में शामिल होने वाले हैं, वह पहले से ही अपने सफर से जुड़ी पूरी जानकारी ले लें। इसके लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट https://jksasb.nic.in/# पर जा सकते हैं। यहां पर यात्रा के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। आज आपको बताएंगे यात्रा के दौरान वहां के मौसम का अपडेट कैसे लेना है।

विज्ञापन

मौसम का कैसे पता करें?

3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस दौरान वहां का मौसम लगातार बदलता रहेगा। ऐसे में यात्रियों को पूरी तरह से तैयार रहना होगा, जिससे यात्रा के दौरान वह बीमार न हो जाएं। मौसम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट https://jksasb.nic.in/# पर एक सेक्शन दिया गया है, जिसमें रोज का मौसम अपडेट देखा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले साइट पर जाएं, उसके बाद चेक वेदर अपडेट पर क्लिक करें, यहां पर एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें डिस्ट्रिक्ट वाइज अपडेट देखा जा सकता है। यहां पर 5 दिनों तक का अपडेट देखा जा सकता है।

विज्ञापन

यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसमें ग्रुप रजिस्ट्रेशन का भी ऑप्शन मिल जाएगा। साथ ही हेलीकॉप्टर भी बुक किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी बुकिंग खोली नहीं गई है, लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म होगी, इसको भी खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ