Jammu Kashmir Amarnath Yatra 2024 Weather Update: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। बीते दिन जोरदार बरसात के बाद आज मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए घने काले बादलों के बीच अमरनाथ यात्रा को फिर से हरी झंडी दिखा दी गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया है।
चंद्रकोट मार्ग बाधित
बीते दिन पहलगाम सहित जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली थी। मौसम विभाग ने बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया था। ऐसे में कुछ समय के लिए अमरनाथ यात्रा पर भी ब्रेक लग गया था। दरअसल कई घंटों की झमाझम बारिश से पहलगाम स्थित चंद्रकोट मार्ग बाधित हो गया था। इसलिए तीर्थयात्रियों को पंथाचौक बेस कैंप में ही रोक दिया गया। वहीं आज बारिश बंद होने के बाद पंथाचौक बेस कैंप में रुके यात्रियों को बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना कर दिया गया है।
IMD ने बताया मौसम का मिजाज
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर आर्मी के जवान तैनात हैं। वहीं श्रद्धालुओं की बस के साथ भी सुरक्षाबलों की कई गाड़ियां मौजूद हैं। हालांकि आसमान में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के श्रीनगर स्थित केंद्र ने जम्मू कश्मीर की कई जगहों पर गरज और चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। IMD के आंकड़ों की मानें तो 8-10 जुलाई तक जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और गरज की संभावना है। वहीं 11-13 जुलाई तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
8 दिन में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जम्मू कश्मीर में बदलते मौसम के बीच भक्तों की आस्था बढ़ती जा रही है। यात्रा शुरू होने के महज 8 दिनों के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। बता दें कि यात्रा रुकने तक 1.59 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में माथा टेका। आज तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ के लिए निकल चुका है। ये यात्रा 19 जुलाई तक जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- अलमारी के छोटे से ‘बॉक्स’ से निकले 4 खूंखार आतंकी, Video में देखें दहशतगर्दों का नया ठिकाना
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
47 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
55 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines