जम्मू: जम्मू के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के नेताओं सहित 36 से अधिक लोगों गुरुवार को इस्तीफा दिया है। सभी ने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में अपना इस्तीफा दिया है। पिछले एक हफ्ते में 100 लोग दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में इस्तीफा दे चुकें हैं।
जानकारी के मुताबिक इस्तीफा देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध रैना और प्रदेश महासचिव माणिक शर्मा शामिल हैं।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत कांग्रेस के 64 वरिष्ठ नेताओं ने दिग्गज नेता
गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दिया था।
एनएसयूआई-जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव माणिक शर्मा ने अपने त्याग पत्र में कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे का समर्थन करता हूं। मैं पार्टी में पक्षपात से तंग आ चुका हूं। यही कारण है कि हम 90 प्रतिशत चुनावों में असफल रहे।” पीयूष शर्मा, अध्यक्ष एनएसयूआई जीडीसी बिलावेर ने कहा “मैं अपनी टीम के सदस्यों के साथ हमारे नेताओं गुलाम नबी आजाद और मनोहर शर्मा के साथ एकजुटता से इस्तीफा देता हूं।”
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
38 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
1 hr ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
5 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines