Jammu Kashmir: गुलाम नबी के समर्थन में और 36 इस्तीफे, अब तक इस्तीफों का आंकड़ा पहुंचा 100
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

जम्मू: जम्मू के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के नेताओं सहित 36 से अधिक लोगों गुरुवार को इस्तीफा दिया है। सभी ने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में अपना इस्तीफा दिया है। पिछले एक हफ्ते में 100 लोग दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में इस्तीफा दे चुकें हैं।
Over 36 Congress leaders, J-K NSUI leaders resign in solidarity with Ghulam Nabi Azad
Read @ANI Story | https://t.co/B5mmDBPYWU#ghulamnabiazadresigns #CongressParty #JammuAndKashmir pic.twitter.com/h9hrMCY1ZK
— ANI Digital (@ani_digital) September 1, 2022
जानकारी के मुताबिक इस्तीफा देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध रैना और प्रदेश महासचिव माणिक शर्मा शामिल हैं।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत कांग्रेस के 64 वरिष्ठ नेताओं ने दिग्गज नेता
गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दिया था।
एनएसयूआई-जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव माणिक शर्मा ने अपने त्याग पत्र में कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे का समर्थन करता हूं। मैं पार्टी में पक्षपात से तंग आ चुका हूं। यही कारण है कि हम 90 प्रतिशत चुनावों में असफल रहे।” पीयूष शर्मा, अध्यक्ष एनएसयूआई जीडीसी बिलावेर ने कहा “मैं अपनी टीम के सदस्यों के साथ हमारे नेताओं गुलाम नबी आजाद और मनोहर शर्मा के साथ एकजुटता से इस्तीफा देता हूं।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: