Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, घुसपैठ करने की कोशिश में 2 ढेर

Terrorist Encounter in Uri : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है, इस दौरान मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए।

Indian Army Operation Sarvashakti

Indian Army ने शुरू किया Operation Sarvashakti

Terrorist Encounter in Uri : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को उरी में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। साथ ही इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए। सेना के मुताबिक आतंकवादी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वहीं पिछले हफ्ते 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के पुलावामा के परिगाम इलाके में मुठभेड़ हुई थी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस और सेना ने परिगाम इलाके में आतंकवादियों की आवाजाही की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। शुरुआत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच थोड़ी देर गोलीबारी हुई जिसके बाद घेराबंदी कड़ी कर दी गई और तलाशी तेज कर दी गई। वहीं पुलवामा में मुठभेड़ से दो दिन पहले कश्मीर के शोपियां में भीषण मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी मारा गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने किया ट्वीट

बता दें कि इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने लिखा, ‘सतर्क सुरक्षा बलों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिरा दिया है। मुठभेड़ में आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। बहरहाल तलशी अभियान जारी है।

विज्ञापन

पहले भी की गई कोशिश

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई है। 26 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एलओसी पर पांच आतंकवादी मारे गए और 22 अक्टूबर को बारामूला जिले के उरी सेक्टर में घुसपैठ की नाकाम कोशिश में दो आतंकवादी मारे गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ