मामूली लड़ाई के बीच निकला तेजधार हथियार, बीच सड़क पर महिला ने दी जान से मारने की धमकी

Jammu News: जम्मू शहर के कैनाल रोड पर उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक महिला ने मामूली लड़ाई के बीच तेजधार हथियार निकाल लिया। महिला ने तेजधार हथियार दिखाते हुए खुलेआम कार चालक को जान से मारने की धमकी दी।

Jammu News

लड़ाई के बीच महिला ने निकला हथियार (X)

विज्ञापन

Jammu News: जम्मू शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद से जम्मू में सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। यहां एक मामूली सड़क विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंचने वाला हो गया। दरअसल हुआ ये कि यहां एक महिला के पति को कार ने गलती से टक्कर मार दी। हालांकि, कार के चालक ने उससे माफी भी मांगी। लेकिन महिला लड़ाई को बढ़ाती गई। हद तो तब हो गई जब इस मामूली विवाद के बीच महिला घर से तेजधार हथियार ले आई और कार चालक को धमकाने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने लड़ाई में बीच-बचाव किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

लड़ाई के बीच महिला ने निकाला हथियार

यह मामला जम्मू शहर के कैनाल रोड क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अचानक एक कार को बीच रास्ते में रोका और कार चालक पर आरोप लगाया कि उसने उसके पति को गाड़ी से टक्कर मारी है। कुछ देर की ये बहस विवाद में बदल गई। इसी बीच बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने अचानक एक तेजधार हथियार ‘टोका’ निकाल लिया और हवा में लहराते हुए कार चालक को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

हालांकि, इस दौरान स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाई और इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने महिला से हथियार को जब्त कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ