कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आतंकी को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि इरशाद अहमद भट इस साल मई से सक्रिय था। पकड़े गए आतंकी के पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन और 11 कारतूस भी बरामद हुई हैं।
रविवार की सुबह, कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया “बारामूला एनकाउंटर अपडेट: मारे गए आतंकवादी की पहचान पट्टन, बारामूला के इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है, जो 5/2022 से सक्रिय है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। 01 एके राइफल, 2 मैगजीन और 30 राउंड बरामद। @JmuKmrPolice। ” ऑपरेशन शनिवार शाम को शुरू हुआ था।
गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों की पहचान तारिक अहमद वानी और इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के रंगरेथ के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहशतगर्दों से पूछताछ की जा रही है। इससे मिली जानकारी के आधार के पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
24 घंटे में उत्तरी जिले से एक अन्य घटना में, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो और आतंकवादी पकड़े गए जब उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, दांगीवाचा में शाम करीब 5.30 बजे सोपोर पुलिस, 32 आरआर और 92 सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा स्थापित संयुक्त नाका को देखकर भागने की कोशिश करने के बाद आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
20 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines