बीते दिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले से बचे कई लोगों ने आपबीती सुनाई है। इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं। आतंकी हमले के समय घटनास्थल पर मौजूद महाराष्ट्र के नागपुर से आए एक पर्यटक दंपती ने आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब हम घटनास्थल से निकले ही थे। हम काफी देर तक गोलीबारी की आवाज सुनते रहे। हर कोई वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। चीख-पुकारों के बीच हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस दौरान उनकी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर भी हो गया था, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे। जानिए उन्होंने कैसे अपनी जान बचाई।
पत्नी-बेटे के साथ भागे
महाराष्ट्र के नागपुर से पहलगाम आए व्यक्ति ने बताया कि ‘हमले के समय हर कोई उस जगह से भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि जहां पर हमला हुआ, हम वहां से करीब 20 मिनट की दूरी पर थे। हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा, क्योंकि हम बस वहां से भागना चाहते थे।’ उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान उनके साथ पत्नी और बेटा था। वह कहते हैं कि बाहर निकलने के लिए रास्ता बहुत छोटा था, जो केवल 4 फीट का था और लोग बहुत सारे थे। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं अपनी पत्नी और बेटे की सुरक्षा को लेकर परेशान था। भागते वक्त मेरी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।’
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: फटे कपड़े…रोते बिलखते बच्चे…’, सामने आया हमले के बाद का वीडियो
बचकर निकले इस दंपती में से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने कहा कि लोग चिल्ला रहे थे, फायरिंग हो रही थी और वे भागते रहे। महिला ने आगे बताया कि ‘लोगों ने चिल्लाकर कहा कि गोलीबारी हो रही है, आगे बढ़ो। लोग पीछे से आ रहे थे और धक्का दे रहे थे। हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा।’ उन्होंने कहा कि ‘वहां पर बच्चे भी मौजूद थे। हमें बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी।’
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बीच एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, यात्रियों को दी ये बड़ी राहत
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines