Video: जम्मू-कश्मीर में पांच इंच तक बर्फबारी, पहाड़ियां बर्फ से ढकीं, स्की करते दिखे पयर्टक

कश्मीर में बर्फबारी (1)

कश्मीर में बर्फबारी

विज्ञापन

Video: जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली है। यहां जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद बाद पहाड़ियां पर पूरी तरह बर्फ की चादर चढ़ गई। इसी बीच यहां मौजूद सैलानी बर्फ का आनंद लेते दिखे। लोग स्की व अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी का लुत्फ ले रहें हैं।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में शनिवार रात भर हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इसके बाद कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड को रविवार को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। उधर, श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। जम्मू कश्मीर के बड़े हिस्से में बारिश के बाद यातायात बाधित रहा।

बर्फबारी के बाद मुगल रोड की ओर जाने वाली पोशाना और पीर की गली के बीच जमीन पर पांच इंच से अधिक बर्फ जम गई है। जो असुरक्षित है। यह मार्ग जम्मू प्रांत के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जोड़ती है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

बता दें कि पीर की गली और मुगल रोड 1,433 फीट की ऊंचाई पर है। पुलिस के मुताबिक 270 किलोमीटर लंबा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला है और दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। जम्मू शहर में पिछले दो दिनों से तेज हवाएं और बारिश हो रही है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ