Jammu and Kashmir police inspector shot at Eidgah in Srinagar: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले के ईदगाह इलाके के पास रविवार शाम आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिस अधिकारी पर हमला किया और ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घायल पुलिस अधिकारी अस्पताल को ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद पुलिस और सेना ने इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
क्रिकेट ग्राउंड में आतंकियों ने किया हमला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके के पास जम्मू-कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर पर गोलीबारी की। जिनकी पहचान मसरूर अहमद के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि इंस्पेक्टर मसरूर रविवार को क्रिकेट खेलने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान आतंकी मैदान में आए और उन्हें गोली मार दी। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर पर बहुत करीब से गोली चलाई। संभवतः हमले में पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ है।
घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर मसूर श्रीनगर के ईदगाह स्थित जिला पुलिस लाइन में तैनात थे, जहां उन पर हमला हुआ। उनकी पहचान मसरूर अली वानी पुत्र अली मोहम्मद वानी, निवासी येचिपोरा ईदगाह श्रीनगर के रूप में हुई है।
इस बीच वरिष्ठ अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल हमले वाले इलाके में पहुंच गए हैं और हमलावरों को रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: हमास कमांडरों के सिर काटकर बॉर्डर पर लटकाएं, US प्रेसिडेंट कैंडिडेट रामास्वामी ने इजरायल का किया सपोर्ट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
35 mins ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
2 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
4 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
5 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
6 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines