जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर निवासी शिवम द्विवेदी की मौत हो गई। आतंकियों ने शिवम के सिर में गोली मारी है। बता दें, शिवम की शादी 12 फरवरी 2025 को हुई थी। वह अपनी पत्नी समेत अन्य 11 लोगों के साथ कश्मीर घूमने गया था। मृतक पत्नी के साथ घुड़सवारी करके वापस लौट रहा था, उसी समय आतंकियों ने नाम पूछा और उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
आतंकवादियों ने नाम पूछने के बाद मारी गोली
मृतक के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि आतंकवादियों ने लोगों के नाम पूछने के बाद फायरिंग शुरू कर दी और उसके सिर में गोली लगी। उन्होंने बताया कि भैया अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में थे। इस घटना के बाद भाभी ने मेरे चाचा को फोन करके सारी बात बताई। फिलहाल, शव को सारे प्रोसेस के बाद छोड़ा जाएगा। इस हमले की निंदा कर बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में हुए दुखद और भीषण हमले की कड़ी निंदा की होनी चाहिए।
प्रधान मंत्री मोदी ने दौरा किया छोटा
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के मद्देनजर विदेशी देशों की अपनी यात्रा को छोटा कर दिया, जो 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद सबसे बड़े आतंकवादी हमलों में से एक था। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब की राजकीय यात्रा पर थे, जबकि सीतारमण अमेरिका और पेरू की ऑफिशियल विजिट पर थीं। इस हमले में कई पर्यटकों की जान चली गई।
स्थानीय लोगों ने निकाला विरोध मार्च
इस हमले की स्थानीय लोगों ने कड़े तौर पर निंदा की है। पहलगाम में टैक्सी चालकों ने इस हमले के खिलाफ मोमबत्ती जलाकर विरोध मार्च निकाला। जम्मू-कश्मीर के निवासियों ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ राज्य के कई जगहों पर मोमबत्ती जलाकर विरोध मार्च में शामिल हुए। बारामुल्ला, श्रीनगर, पुंछ, अखनूर और कुपवाड़ा में स्थानीय लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मार्च निकाला, जबकि जम्मू में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पीएम मोदी ने भी की कड़ी निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और एक्स पर कहा कि इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल व्यक्ति जल्द से जल्द ठीक हो जाए। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- पत्नी और बच्चों के सामने हैदराबाद के खुफिया ब्यूरो के अधिकारी को मारी गोली, पहलगाम हमले में क्रूरता की हदें पार
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
21 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines