जम्मू-कश्मीर: पुंछ में कस्बा सेक्टर में सोमवार को माइन विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 13 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास नाकाबंदी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नियंत्रण रेखा के पास कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे।
बच्चे को सीधे पैर में चोट आई है
इस दौरान एक बच्चा माइन की तरफ चला गया। जहां विस्फोट हुआ है। घायल बच्चे को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां के डॉक्टर ने बताया, “बच्चे को सीधे पैर में चोट आई है। हमने बच्चे की सर्जरी की है और उसकी हालत स्थिर है। हम उसकी देखभाल कर रहे हैं।
10000 रुपए की तत्काल राहत राशि दी गई
वहीं, स्थानीय तहसीलदार अंजुम बशीर खान खटक ने कहा कि बच्चे का पैर शायद माइन के ऊपर आ गया था। जिसकी वजह से वह घायल हो गया और उसके एक पैर में काफी चोट आई है। डिप्टी कमिश्नर और ज़िला प्रशासन के आदेश पर 10000 रुपए की तत्काल राहत राशि दी गई है। अगर आगे जरूरत होगी तो हम आगे भी सहायता प्रदान करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
22 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines