Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ (Poonch) में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने बुधवार (15 मार्च) को नवग्रह मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। अब भारतीय जनता पार्टी ने मुफ्ती के मंदिर जाने को राजनीतिक हथकंडा करार देते हुए नौटंकी बताया है।
पूर्व सीएम कविंदर गुप्ता ने कही ये बातें
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने कहा कि मैं भी अभी मंदिर से आया हूं, लेकिन खबर उनके (महबूबा मुफ्ती) के बारे में है, क्योंकि वह कुछ अलग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है, जब चुनाव आ रहे हैं तो वे इस प्रकार के “नाटक और नौटंकी” करना शुरू कर देते हैं।
कविंदर गुप्ता ने कहा कि अगर वे वास्तव में पूरे दिल से ऐसा कर रही हैं, तो अच्छा है। भगवान उन्हें देश और जम्मू-कश्मीर के लिए काम करने की सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है, वे पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेंगे।
मुफ्ती ने पेश की है बड़ी मिसालः पीडीपी नेता
इधर, पीडीपी प्रमुख मुफ्ती की मंदिर यात्रा के बारे में बात करते हुए दिवंगत पीडीपी नेता के बेटे उदेश पाल शर्मा ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। उन्होंने मंदिर का दौरा किया। वह जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मंदिर में प्रार्थना की और भगवान शिव (शिवलिंग) पर जल चढ़ाया। उदेश पाल शर्मा ने कहा कि मंदिर में जाकर एक बड़ी मिसाल कायम की है।
पुंछ के हर एक व्यक्ति ने दिया था मंदिर निर्माण में योगदान
उन्होंने एएनआई को बताया कि पूर्व सीएम ने पूरे जम्मू-कश्मीर को एक संदेश दिया है कि कोई भी जम्मू-कश्मीर की शांति को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। मंदिर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि नवंबर 2017 में मंदिर का निर्माण मेरे पिता पूर्व पीडीपी नेता स्वर्गीय यशपाल शर्मा ने शुरू किया था। पुंछ के हर एक व्यक्ति ने मंदिर बनाने में योगदान दिया है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines