Jammu and Kashmir: बादल फटा...मंदिर के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु बोले- हम तो आ गए, लेकिन अभी भी कई लापता

जम्मू के किश्तवाड़ के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इस घटना के बाद दर्शन करके लौटे श्रद्धालुओं ने अपनी आपबीती बताई है। उन्होंने कहा कि वो लोग वापस आ गए, लेकिन अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।

Cloudburst in Kishtwar Jammu Kashmir
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटा है, जहां पर लोग धार्मिक यात्रा के लिए इकट्ठा हुए थे। बादल फटने की घटना के बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। घटना होने के बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू किया गया है।

प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर राहत बचाव का काम चल रहा है। मचैल माता के दर्शन करके लौटे श्रद्धालुओं ने कहा कि हम तो सुरक्षित आ गए, लेकिन अभी भी हमारे कुछ रिश्तेदार फंसे हुए हैं। कुछ लोग लापता हैं और हमें उनकी चिंता है। हम माता से यही मांगते हैं कि सब लोग सुरक्षित रहें। डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने न्यूज24 को बताया कि 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर राहत बचाव का काम चल रहा है।

Advertisment

हादसे के बाद व्यवस्था हुई ठप

हादसे के समय कई श्रद्धालु मचैल माता के दर्शन करने चशोटी गांव पहुंचे थे। जब बादल फटा उस वक्त यात्रा शुरू होने वाली थी। जब वहां पर बादल फट गया तो श्रद्धालुओं की बसें, टेंट और कई शॉप्स थीं। सब कुछ पानी के साथ बह गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद कई लोग लापता हैं। इस घटना के बाद मौके पर प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य लगातार जारी है। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ