जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में अचानक बादल फटने की घटना सामने आई है। इससे आसपास के इलाके में पानी ही पानी हो गया है। बादल फटने के बाद यहां फ्लैश फ्लड आया, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। मामले में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ के डीसी पंकज शर्मा से फोन पर जानकारी ली है।
मौके पर राहत बचाव अभियान शुरू हो गया है। बाढ़ में एक कार फंसने का वीडियो भी सामने आया है। दूसरी तरफ कश्मीर के राजौरी और मेंढर से भी बाद फटने की जानकारी मिल रही है। बादल फटने की घटना के बाद से इसके डरावने वीडियो सामने आ रहे हैं। बादल फटने से मचैल माता मार्ग में भी कई यात्रियों के फंसे होने की खबर है।
प्रशासन तुरंत कार्रवाई में जुटा
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से मैसेज मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की।
चोसिटी में बादल फटने से जनहानि की आशंका जताई गई है। फिलहाल, प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर जाने के लिए रवाना हो चुका है। लोगों को जरूरी सामान की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
चशोती में भीषण बादल फटा
किश्तवाड़ के चशोती में भीषण बादल फटा है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा कई लोग फंसे हुए हैं। वॉलंटियर्स समेत सभी ABABEEL एक्टिव मोड पर काम कर रही है। लोगों की सहायता के लिए नौ एम्बुलेंस पहुंच रही हैं।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, भारी तबाही की आशंका
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
3 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
5 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
7 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
8 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
9 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines