हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में टला बड़ा हादसा, रेलवे की लापरवाही से जा सकती थी लोगों की जान

Kathua News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने पर एक तरफ से गेट बंद नहीं हुआ। इसकी वजह से कुछ लोग ट्रैक पर चले गए। पढ़ें कठुआ से पंकज शर्मा की रिपोर्ट…

विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर टला बड़ा हादसा (X)

Kathua News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, यहां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने पर एक तरफ से गेट बंद हो गया, लेकिन दूसरी तरफ का गेट नहीं बंद हुआ। जिसकी वजह से कुछ लोग क्रॉसिंग पर पहुंच गए, लेकिन आसपास के लोगों ने समझदारी दिखाई और एक हादसा होते-होते टल गया। इस घटना के बाद लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

एक बड़ा हादसा हो जाता

यह घटना कठुआ जिले के गांव जसरोटा में मौजूद रेलवे क्रॉसिंग की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन पास में पहुंची तो फाटक का एक हिस्सा तो बंद हो गया, लेकिन दूसरी ओर का फाटक खुला ही रह गया। इस दौरान कुछ वाहन और राहगीर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, जो समय रहते पीछे हट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर होती तो यहां एक बड़ा हादसा हो जाता, जिसमें कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती।

यह भी पढ़ें: लूट का मास्टरमाइंड निकला दुकान का कर्मचारी, दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे में सॉल्व किया केस

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद से ही लोग रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। रेलवे प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखाते हुए ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से इस लापरवाही को लेकर जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रेलवे विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी का हवाला देकर स्थिति को टालने की कोशिश की।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें