हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Encounter with terrorist : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं।

Jammu and Kashmir news: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। लिखा, ‘कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष जानकारी के आधार पर, मच्छल सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है और ऑपरेशन जारी है।’

इसके पहले सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्टकर कहा, ‘भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाये गये संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एनओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।’ बता दें कि 10 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान पुलिस ने बताया था कि शोपियां के अलीशपोरा में सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें