Jammu and Kashmir Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के कैप्टन दीपक शहीद हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोडा में फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चला रही है। सेना को ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। जानकारी के अनुसार 3-4 आतंकी घने जंगलों में छिपे थे। सेना की कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गए हैं। अभी तलाशी अभियान चल रहा है।
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटाॅप और डोडा जिले के बाॅर्डर के जगलों में छिपे हैं। इसके बाद सर्च आपॅरेशन चलाया गया। मंगलवार शाम 7 से 8 बजे के बीच सुरक्षा बल उस कमरे में पहुंचे, जहां आतंकी आराम कर रहे थे। आतंकियों ने वहां पर भारी मात्रा में गोला बारूद रखा हुआ था।
सुरक्षाबलों की भनक लगते ही आतंकी सचेत हो गए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकी वहां से भाग खड़े हुए। जिनका पीछा किया गया। सुरक्षाबलों ने कमरे से एम-4 राइफल, 01 एके प्लेटफॉर्म राइफल और 3 बैग बरामद किए हैं। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का नाम अस्सर रखा है।
जम्मू में बढ़ गए हैं आतंकी हमले
बता दें कि पिछले कुछ समय से जम्मू में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी तक आतंकी हमले घाटी में ही देखे जाते थे लेकिन अब जम्मू में भी आतंकी एक्टिव हो गए हैं। सेना के काफिले पर घात लगाकर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 7 अनसुलझे सवाल, कौन देगा जवाब?
रक्षा मंत्री ने ली बैठक
इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बढ़ते आतंकी हमलों को लेकर बैठक की। बैठक में सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए। 15 अगस्त और फिर विधानसभा चुनाव को देखते हुए आतंकियों से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाने की तैयारी की गई है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में टूटेगा इंडिया गठबंधन! तेजस्वी को गच्चा देंगे मुकेश सहनी? जेडीयू बोली- सबका स्वागत
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
3 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
4 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
9 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines