Jammu and Kashmir: पुंछ जिले के सरकारी स्कूल में गिरा बड़ा पत्थर; 1 की मौत, 4 घायल

जम्मू के पुंछ में एक सरकारी स्कूल की इमारत पर बहुत बड़ा पत्थर गिर गया। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में कई घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक सरकारी स्कूल की इमारत पर बहुत बड़ा पत्थर गिर गया। जिसमें 1 छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में 4 घायलों की खबर आ रही है। खबर के मुताबिक, कलसा भैंच इलाके में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल के परिसर में पत्थर गिरा था। जिसमें 6 साल के स्टूडेंट्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन और वहां के लोकल लोगों के साथ पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भेजा गया है। 

पुलिस कर रही है जांच

इस हादसे के बाद पुलिस जां कर रही है। इस हादसे में मरने वाला एहसान अली कक्षा एक का छात्र था। इसके अलावा घायलों में मोहम्मद सफीर, बिलाल फारूक, आफताब अहमद, तोबिया कौसर शामिल हैं। पुंछ के मुख्य मेडिकल ऑफिसर डॉ. पीए खान ने बताया कि पास के पहाड़ से एक बड़ी चट्टान लुढ़ककर स्कूल की इमारत पर आकर गिर गई। इसके गिरने से एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को फटाफट जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

इस हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस लगातार बचाव अभियान में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, अभी भी कई के दबे होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मृतक के घरवालों को खबर दे दी है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ