Anantnag News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सेना के एक जवान को अगवा कर लिया था। जवान का शव अनंतनाग के जंगल से बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार जवान के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं, जवान को कई जगह चाकू से गोदा गया है। जिससे लग रहा है कि जवान की हत्या बर्बरतापूर्वक तरीके से की गई है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट के जवान को आतंकियों ने अगवा किया था। जिस जवान की बॉडी मिली है, उनका नाम हिलाल अहमद भट बताया जा रहा है। हिलाल मूल रूप से अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें:लखीमपुर खीरी में पुलिस के सामने BJP विधायक को किसने मारा थप्पड़? वीडियो वायरल
बुधवार सुबह जवान का शव मिलने की पुष्टि एएनआई ने की है। अनंतनाग के जंगल से आतंकियों ने दो जवानों को अगवा किया था। लेकिन एक जवान आतंकियों के चंगुल से भागने में कामयाब रहा। सुरक्षा बलों ने साथी जवान की तलाश में अभियान शुरू किया था। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने जवान की हत्या की पुष्टि की है। कोर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बाबत एक पोस्ट अपलोड की गई है। सेना ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना को पता लगा कि कुछ आतंकी कजवान जंगल में छिपे हैं। जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया था।
5 अक्टूबर को ढेर हुए थे दो आतंकी
इस दौरान टेरिटोरियल आर्मी के जवान अगवा किए गए थे। एक जवान बच गया, लेकिन आतंकियों ने दूसरे का मर्डर कर दिया। सुरक्षाबल हिलाल के लापता होने के बाद उनकी तलाश में जुटे थे। बताया जा रहा है कि हिलाल की फैमिली में उनकी पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं। सेना के अनुसार कुछ दिन पहले बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भी 5 अक्टूबर दो आतंकी सेना ने ढेर किए थे। आतंकियों के कब्जे से भारी संख्या में गोला बारूद मिला था।
यह भी पढ़ें:देवीलाल के पोते हारे, भजनलाल का गढ़ ढहा… हरियाणा चुनाव में बड़े सियासी परिवारों का कैसा रहा हाल?
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
1 hr agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
2 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
11 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
12 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
12 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
17 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines