केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विरोध जारी है। एमपी के भोपाल में ईद-उल-फितर के मौके पर इस बिल के विरोध में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की। विपक्ष ने भी इस विधेयक पर आपत्ति जताई है। इस बीच कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने वक्फ संशोधन विधेयक पर बयान देते हुए पूछा- इस मामले में JDU-TDP का क्या स्टैंड है?
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक संविधान पर सीधा हमला है और इसकी बुनियाद के खिलाफ है। हर विपक्षी दल इसका विरोध कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ दलों जेडी(यू) और टीडीपी का क्या कहना है? यह पहली बार था कि समिति में एक-एक क्लॉज पर चर्चा नहीं की गई। अगर वे इसे लागू करते हैं तो हम लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे।
यह भी पढे़ं : जयराम रमेश ने दायर किया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, किरेन रिजिजू के खिलाफ की ये मांग
क्या करेगी जेडीयू-टीडीपी? : जयराम रमेश
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ है। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि टीएमसी, सपा, आप समेत सभी पार्टियां इस विधेयक का विरोध करती हैं। जेडीयू-टीडीपी जो अपने आपको सेक्युलर पार्टी कहती है, जो कहती है कि संविधान का सम्मान करते हैं, वो क्या करेगी। जब जेपीसी में बिल जाता तो हर एक संशोधन पर चर्चा होती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
संशोधनों पर नहीं हुई चर्चा : कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि वे भी कई जेपीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन वे हर एक संशोधन पर चर्चा करते थे और आम सहमति के बाद ही बिल को आगे भेजा जाता था। इस बार सांसदों को कहा गया कि 2 दिन में 450 पन्नों की रिपोर्ट पढ़ो। 44 संशोधनों पर भी चर्चा नहीं हुई। यह सदन के खिलाफ है।
यह भी पढे़ं : BJP vs Congress: तीखे सवाल, करारा पलटवार; क्यों भिड़े जयराम रमेश और CM हिमंत बिस्वा सरमा?
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines