Jaipur Mumbai Express Shootout: महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार सुबह रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) के कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी ने अपने सीनियर साथी और तीन अन्य की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी चेतन हिरासत में है। वह मानसिक रुप से बीमार है। ट्रेन के अंदर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी का नाम ले रहा है। बताया जा रहा है कि उसने सांप्रदायिक नफरत के चलते अन्य लोगों की हत्या की है।
इस घटना पर हैदराबाद सांसद और एआईएमआईएम के चीफ असुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह एक आतंकी हमला है। जिसमें विशेष रूप से मुसलमानों को निशाना बनाया गया है। यह लगातार मुस्लिम विरोधी हेट स्पीच और नरेंद्र मोदी की इसे खन्म करने की अनिच्छा का परिणाम है। क्या आरोपी आरपीएफ जवान भविष्य में बीजेपी का उम्मीदवार बनेगा? क्या उसकी जमानत को सरकार समर्थन देगी? क्या रिहा होने पर उसे माला पहनाई जाएगी? गलत साबित होने पर खुशी है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Haryana Violence: नूंह में तीन की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट ठप, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, हेलिकॉप्टर से भेजी फोर्स
देखिए VIDEO…
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1686245658297257984
वीडियो में क्या कर रहा चेतन?
वीडियो में ट्रेन का साउंड अधिक है। इसलिए जब उसकी बातों को ध्यान सुनेंगे तो वह क्या कह रहा है सुनाई देगा। वीडियो में एक घायल ट्रेन की फर्श पर पड़ा कराह रहा है। उसके सामने खड़ा चेतन मौजूद लोगों से कह रहा है कि ये लोग पाकिस्तान से ऑपरेट होते हैं। हमारी मीडिया कवरेज दिखा रही है। पता चल रहा है उनको, सब पता चल रहा है। इनके आका हैं वहां। अगर वोट देना है, हिंदुस्तान में रहना है तो मैं कहता हूं मोदी-योगी को वोट दीजिए। यही दो हैं और आपके ठाकरे।
दावा- मृतकों में तीन मुस्लिम
आरोपी आरपीएफ का कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है। उसने जिन लोगों को अपनी गोली का शिकार बनाया, उनमें एएसआई टीकाराम मीणा, अब्दुल कादिर, असगर और एक अज्ञात शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पालघर में चलती ट्रेन में चेतन कुमार का सीनियर टीकाराम से झगड़ा हुआ। तभी चेतन ने उसे गोली मार दी। सीनियर की हत्या करने के बाद कांस्टेबल दूसरी बोगी में गया और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। दहिसर स्टेशन के पास वह ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें: Jaipur-Mumbai Train Shootout: कौन है चेतन चौधरी, जिसने ट्रेन में दनादन फायरिंग कर बिछा दी लाशें?
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
34 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines