तमिलनाडु में जेल ब्रेक कांड हुआ है और 17 कैदी जेल की बंदिशें तोड़कर फरार हो गए हैं, जिससे थेनी से लेकर डिंडिगुल तक हड़कंप मच गया है. पुलिस ने दोनों जिलों में हाईअलर्ट की घोषणा करके पूरे तमिलनाडु में चेकपॉइंट सील कर दिए हैं. प्रदेश में 16 जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है. फरार 17 कैदियों को पकड़ने के लिए 17 टीमें गठित कर दी गई हैं. हालांकि आज सुबह 4 कैदियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन बाकी 12 की तलाश जारी है. लेकिन इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मची हुई है और अफसरों के हाथ पैर फूले हुए हैं.
कैदियों की भागकर केरल जाने की संभावना
डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने जेल ब्रेक कांड की पुष्टि की और बताया कि थेनी सब-जेल तोड़ 17 कैदी फरार हो गए हैं. डिंडीगुल जिले में 16 चेक पोस्ट बनाकर कड़ी चेकिंग की जांच की जा रही है. कैदियों के केरल भागने की संभावना है, इसलिए केरल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है. दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी के अनुसार, सभी 17 आरोपी एक ही सेल में बंद थे. कैदियों ने भागने के लिए योजना बनाई थी. एक कैदी ने तबियत खराब होने का नाटक किया तो जेलकर्मी उसे चेक करने सेल के अंदर गए. दरवाजा खुलते ही कैदी ने उन पर हमला किया और भाग गए.
कैदियों के हमले से पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल
थेनी सब जेल के कैदियों के हमले से ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी बुरी तरह घायल हुए हैं, क्योंकि उनके सिर में गहरी चोट आई है. थंगापांडी को जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. हमल में 2 अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं. कैदियों के फरार होने की सूचना पड़ोसी जिलों को देकर अलर्ट कर दिया गया है. इडुक्की, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी में फरार आरोपियों की तस्वीरें बांट दी गई हैं और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी कैदियों का सुराग देने की अपील की है. पुलिस की टीमें थेनी और डिंडिगुल में छापेमारी कर रही हैं और पकड़े गए 4 कैदियों से पूछताछ करके सुराग जुट रहे हैं.
केरल बॉर्डर और पड़ोसी जिलों में हाई अलर्ट
पुलिस के अनुसार, फरार कैदी केरल का बॉर्डर क्रॉस कर सकते हैं, इसलिए केरल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. केरल पुलिस ने भी तमिलनाडु से सटे बॉर्डर और तमिलनाडु से केरल में एंट्री वाले सभी चेक पॉइंट सील कर दिए हैं. अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने कैदियों को पनाह दी तो बुरा अंजाम भुगतना होगा. कैदियों की तस्वीरों बांटकर लोगों से भी उनका सुराग देने की अपील की गई है. सरकार के कैदियों को फिर पकड़ने के निर्देश हैं.
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
31 mins agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
1 hr agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
1 hr ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
9 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
10 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
11 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines