पीएम मोदी के डिनर में बजा 'जय हो' गाना, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी झूमने को हुए मजबूर

Jai Ho Song In Paris, jai ho song, france president, emmanuel macron, pm modi, pm modi france visit, pm modi in france
विज्ञापन

Jai Ho Song In Paris: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो पीएम मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से आयोजित डिनर का बताया जा रहा है। वीडियो में फ्रांस के सिंगर्स ‘जय हो’ गाते हुए दिख रहे हैं। भारतीय गाने की धुन पर इमैनुएल मैक्रों झूमते दिख रहे हैं। वीडियो में वे चुटकी बजाते भी देखे जा सकते हैं।

फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए पीएम यूएई भी गए थे। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी देश वापस लौट चुके हैं। पीएम मोदी के भारत लौटने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी डिनर की टेबल पर बैठे दिख रहे हैं।

विज्ञापन

13 और 14 जुलाई को फ्रांस के दौरे पर थे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी के लिए मैक्रों ने 14 जुलाई यानी फ्रांस के ‘नेशनल डे’ पर पेरिस के लौवर म्यूजियम में डिनर का आयोजन किया गया था। पीएम मोदी गुरुवार (13 जुलाई) को फ्रांस पहुंचे थे। पीएम मोदी सम्मानित अतिथि के रूप में 14 जुलाई 2023 को पेरिस के नेशनल डे पर आयोजित बैस्टिल डे परेड में शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्हें सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। PM मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ