Jagdeep Dhankhar Resignation Inside Story: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पद से इस्तीफा कर सभी को चौंका दिया। धनखड़ ने इस्तीफा पत्र में भले ही इसकी बुनियाद हेल्थ समस्याएं बताई हों, लेकिन विपक्ष और राजनीति के जानकार इसे मानने को तैयार नहीं है। जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद का कार्यकाल दो साल बाद अगस्त में पूरा होना था। उन्होंने अपने पहले संबोधन में कार्यकाल पूरा करने की बात कही थी। ऐसे में वक्त से पहले इस्तीफे का फैसला हजम नहीं आ रहा।
यह भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की पिछले साल हुई थी कोशिश, विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
हेल्थ कारणों पर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में सामने आए हेल्थ कारणों पर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनकड़ बिल्कुल ठीक नजर आ रहे थे। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने हेल्थ की बुनियाद पर इस्तीफा दिया है, शायद उनपर किसी बात का दवाब रहा होगा जो वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं। वहीं, मानसून सत्र से पहले भी वो ऐसा कदम उठा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें:
…कुछ तो है जिस की पर्दा-दारी है
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पवन खेड़ा ने गालिब के शेअर को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। वे लिखते हैं बे-ख़ुदी बे-सबब नहीं ग़ालिब, कुछ तो है जिस की पर्दा-दारी है। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी माना, किसी दबाव के चलते ही जगदीप धनखड़ इस्तीफे जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए लगते हैं।
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
1 hr agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
3 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
3 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
12 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
16 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
16 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines