नई दिल्ली: देश के नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) आज अपने पद की शपथ (Vice President Oath) लेंगे। जगदीप धनखड़ दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में अपने पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को पद की शपथ दिलाएंगी।
आज शपथग्रहण से पहले उन्होंने सुबह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। वे आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
आपको बता दें कि धनखड़ को छह अगस्त को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की जगह लेंगे। वेंकैया नायडू का कार्यकाल कल यानी 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो गया। उपराष्ट्रपति बनने से पहले जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है।
गौरतलब है कि धनखड़ विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को हराकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी विपक्षी उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा ने 182 वोट प्राप्त किये। जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल पड़े वैध मतों में से 72 फीसदी से ज्याद वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की। उपराष्ट्रपति पद के लिए पिछले छह चुनावों में श्री धनखड़ का जीत का अंतर सबसे अधिक रहा।
1997 के बाद से पिछले छह उप-राष्ट्रपति चुनावों जगदीप धनखड़ का जीत का अंतर में सबसे अधिक है। हालांकि, केआर नारायणन के पास सबसे अधिक अंतर के साथ उपराष्ट्रपति की जीत का रिकॉर्ड बना हुआ है, उन्होंने 1992 में स्वतंत्र उम्मीदवार काका जोगिंदर सिंह के खिलाफ डाले गए 701 वोटों में से 700 वोट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines