Jagdeep Dhankhar Mimicry Row: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के बाद हुए विवाद पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा है कि उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया है, जो अभी भी उनके फोन में है।
‘सांसदों के निलंबन पर किसी का ध्यान नहीं’
राहुल गांधी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मीडिया का पूरा ध्यान उपराष्ट्रपति की मिमिक्री दिखाने पर है। सांसदों के निलंबन पर किसी का ध्यान नहीं है। उनके दर्द और पीड़ा को कोई नहीं समझ रहा है।
‘वीडियो अभी भी मेरे फोन में है’
राहुल ने कहा, सांसद वहां बैठे हुए थे। मैंने उनका वीडियो शूट किया है। वह वीडियो अभी भी मेरे फोन में है। हमारे 150 सांसदों को सदन से बाहर कर दिया गया, लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है। अडानी, राफेल और बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं है, जिससे हमारे सांसद निराश हैं। वे बाहर बैठे हुए हैं। उनका पक्ष भी लोगों को पता होना चाहिए।
टीएमसी सांसद का मिमिक्री करते वीडियो वायरल
बता दें कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उस वीडियो में राहुल भी दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने बनर्जी पर निशाना साधा है। वहीं, कल्याण बनर्जी ने कहा कि मेरा इरादा राज्यसभा सभापति को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं संवैधानिक पद पर बैठे सभी लोगों का बहुत सम्मान करता हूं।
यह भी पढ़ें: मेरा कितना भी अपमान कर लीजिए, लेकिन उपराष्ट्रपति पद की बेइज्जती नहीं सह सकता: जगदीप धनखड़
‘मैं उपराष्ट्रपति पद का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता’
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूरे विवाद पर कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मेरा कितना अपमान करते हैं, लेकिन मैं भारत के उपराष्ट्रपति, किसान समुदाय और मेरे अपने समुदाय का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं इस बात को सहन नहीं कर पाऊंगा कि मैंने अपने पद की गरिमा की सुरक्षा नहीं की।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines